न्यायमूर्ति ने किया शुभारम्भ, 418 लोगों का हुआ उपचार
हिमांशु श्रीवास्तव
जौनपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में पहली बार दीवानी न्यायालय में नि:शुल्क मैडिकल कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया गया। जिला जज सुशील शशि के निर्देश पर सीएमओ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय में निशुल्क होम्योपैथिक कैंप का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डॉ सुजीत कुमार, डा. अतुल राय, फार्मासिस्ट बृजेश यादव, कर्मचारी मो. साजिद, संजय कुमार, महेंद्र मौर्य आदि रहे। औषधि उपकरण के साथ दीवानी न्यायालय में सीजेएम कोर्ट के बगल में चिकित्सकीय स्वास्थ्य शिविर लगा जहां 418 वादकारियों व अधिवक्ताओं ने नि:शुल्क इलाज करके दवा भी लिया। इसके पहले प्रशासनिक न्यायमूर्ति नीरज तिवारी ने फीता काटकर मेडिकल कैंप का शुभारंभ किया। तमाम वादकारियों व अधिवक्ताओं ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। परीक्षण के बाद उन्हें चिकित्सकों द्वारा दवा वितरित की गई। इस अवसर पर जिला जज सुशील शशि, बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, मंत्री रण बहादुर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)











