Jaunpur News: जौनपुर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जौनपुर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' का हुआ आयोजन


बीएसए ने किया निरीक्षण, कार्यक्रमों का लिया जायजा

जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बेसिक शिक्षा विभाग के नेतृत्व में जनपद के समस्त विद्यालयों में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन हुआ जिसके बाबत बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करके कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसी क्रम में उन्होंने नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन का निरीक्षण किया जहां “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन दिखा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुये विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास और भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को जाना। विद्यालय में निबंध लेखन, चित्रकला, नृत्य प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ध्यान-साधना जैसी गतिविधियों का आयोजन हुआ। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये भारतीय संस्कृति, स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव की प्रेरणादायक प्रस्तुति दी।

प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सहायक अध्यापकों एवं विद्यालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुये ऐसे आयोजनों को नैतिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए अत्यन्त उपयोगी बताया। इस दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से सोमनाथ मंदिर के इतिहास, उसके पुनर्निर्माण तथा भारतीय गौरव से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी भी दी गयी। बच्चों ने रुचिपूर्वक ऐतिहासिक जानकारियों को समझा और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय परिसर देशभक्ति, संस्कृति और स्वाभिमान की भावना से ओत-प्रोत दिखायी दिया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन प्रदान करने एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

adsads

 

ads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!