Jaunpur News: पूर्व मंत्री मौलाना जावेद का सपाजनों ने किया स्वागत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पूर्व मंत्री मौलाना जावेद का सपाजनों ने किया स्वागत


संजय शुक्ला

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी का जौनपुर पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। नगर के बारादुअरिया में जिला सचिव मीर अफरोज हुसैनी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री आब्दी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या कर खुलेआम वोटो की लूट कर भाजपा ने  ममता बनर्जी को हराकर सरकार बनाई है, वह देश की जनता ने देखा है और उनके मंसूबे को कभी भी समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में कभी पूरा होने नहीं देगी।

मौलाना ने कहा कि जीत के नशे में भाजपा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शिवेंदु अधिकारी ने जिस तरह से मुसलमान को टारगेट करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल को गाज़ा बना देंगे या एक भारत के लोकतांत्रिक देश के लिए घातक है। उनके इस बयान की जितनी निंदा की जाय, कम है। इस पर पूरे देश में मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।नफरत की आग में यह लोग ये लोग ऐसा बयान देंगे। हम लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि यह देश गांधी के विचारधारा से चलता है न कि गोड्से की विचारधारा से ऐसे में जो गोड्से की विचारधारा के लिए काम करते हैं, उनसे यही उम्मीद की जा सकती है।

मौलाना ने कहा कि चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा व महिलाओं पर खास तौर अत्याचार हो रहे हैं, वह पूरी दुनिया देख रही है। समाजवादी पार्टी अपनी चुनावी रणनीति व पीडीए के तहत अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का काम करेगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में जिस तरह से अराजकता का माहौल है। हिंदू मुस्लिम करके लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बेरोजगारी चरम पर है और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ऐसे में अब लोगों की उम्मीद अखिलेश यादव की ओर टिकी हुई है। हाल ही में तमिलनाडु में डीएमके से कांग्रेस के अलग होने पर कहा कि इंडिया गठबंधन में कुछ कमियां रह गई थीं, उसे आने वाले दिनों में सभी दल के नेता लोग बैठकर मसले को हल कर लेंगे और वह दिन दूर नहीं जब बीजेपी की सरकार को प्रदेश व देश से हटाने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी व कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा। ऐसा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का वादा है। इसके पहले समाजवादी पार्टी के ज़िला सचिव मीर अफ़रोज़ हुसैनी, आरिफ हबीब, अली मंज़र डेज़ी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आब्दी जी का स्वागत किया। वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की पूरी टीम ने भी जावेद आब्दी का स्वागत किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

 

ads

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!