Jaunpur News: दवा प्रतिनिधियों ने मनाया राष्ट्रीय मांग दिवस

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दवा प्रतिनिधियों ने मनाया राष्ट्रीय मांग दिवस


डीएम के माध्यम से पीएम को भेजा ज्ञापन

अजय पाण्डेय

जौनपुर। यूपीएमएसआरए और एफएमआरएआई के आह्वान पर पूरे भारत के दवा प्रतिनिधियों के साथ जौनपुर के दवा प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय मांग दिवस मनाया जिसके बाद एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा। प्रधानमंत्री जी से को मजदूर की समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए निवेदन किया गया, क्योंकि सरकारी कार्यवाही के अभाव में कर्मचारियों को उनके नियुक्ताओं द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न अनुचित श्रम कानून का शिकार होना पड़ता है। नियोक्ता श्रम कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। नियोक्ता, यूनियन नेताओं और श्रमिकों के विरोध करने के लोग तांत्रिक और कानूनी अधिकार को दबाने के लिए उनके खिलाफ झूठी पुलिस शिकायतें दर्ज कर रहे हैं। हम उत्तर प्रदेश और हरियाणा के सरकारों द्वारा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम तथा पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मजदूरों के संघर्षों पर किए जा रहे बर्बर दमन की कड़ी निंदा करते हैं। हमारा संगठन, सभी गिरफ्तार मजदूरों एवं कार्यकर्ताओं की तत्काल और बिना शर्त रिहाई, सभी झूठे मामलों की वापसी, दमन की समाप्ति और सभी अवैध हिरासतों को खत्म करने की मांग करता है।

साथ ही ट्रेड यूनियनों के साथ तत्काल त्रिपक्षीय वार्ता, भारतीय श्रम सम्मेलन का शीघ्र आयोजन, पूर्ण वैधानिक लाभों के साथ 26000 रुपए न्यूनतम मजदूरी का क्रियान्वयन, सख्त 8 घंटे का कार्य दिवस, डबल ओवर टाइम भुगतान, कार्यस्थल सुरक्षा सुनिश्चित करना, ठेका मजदूरों के साथ समान व्यवहार, सस्ती एलपीजी और ठेका श्रम व्यवस्था के उन्मूलन हेतु नियमितीकरण की मांग करता है। 4 श्रम संहिताओं को निरस्त करें और बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) अधिनियम,1976 सहित मौजूद श्रम कानून को जारी रखें। सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की निश्चित अवधि रोजगार पर नियुक्त की अनुमति न दें। ईंधन सहित अन्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के दैनिक भत्ता/यात्रा भत्ते में वृद्धि करने के लिए नियोक्ताओं को आदेश दें। ट्रेड यूनियनों और श्रमिकों के कानूनी और संवैधानिक अधिकारों पर हमला बंद करें। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, अजय चौरसिया, अच्युत दुबे, अजय सिंह, सुनील प्रजापति, अभिषेक सिंह, शैलेश मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

 

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!