अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में नगर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा, आस्था एवं सांस्कृतिक चेतना के साथ मनाया गया। नगर के अहमदपुर कैथौली वार्ड में स्थित विश्वनाथ महादेव मन्दिर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में जलाभिषेक करके विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। सोमवार सुबह नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कपिलमुनि एवं अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी के नेतृत्व में पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, सभासदगण, भाजपा नेता एवं नगर के गणमान्य लोगों सहित आमजन उपस्थित हो कर जलाभिषेक किये और विधि-विधान से विश्वनाथ मन्दिर में पूजन-अर्चन किये। पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, अवर अभियन्ता ओम प्रकाश, अवर अभियन्ता प्रशान्त राय, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, विभिन्न वार्डों के सभासदगण, नगर के गणमान्य लोग शामिल हुये।
.jpg)











