Jaunpur News: तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक वाहन सहित फरार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक वाहन सहित फरार


खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान ज्ञान चंद निवासी बढौना, शाहगंज के रूप में हुई है। वह किसी कार्य से जौनपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मनेछा गाँव के पास पहुंची, उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ज्ञानचन्द सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये।

घटना के बाद आस—पास के ग्रामीण मौके पर पहुँचे और मानवता का परिचय देते हुए घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद पिकअप चालक बिना रूके वाहन सहित फरार हो गया।

adsads

 

ads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!