विकास यादव
नौपड़वा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र की जागृति सेवा फाउंडेशन की ओर से संस्था के मुख्यालय पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष नीलम ने किया जहां वक्ताओं ने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ हैं और देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। श्रमिकों के अधिकार, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन सीमा भारती ने किया। इस अवसर पर विनोद कुमार, विनोद मौर्य, राधा गौड़, डॉ. शेर बहादुर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)











