Jaunpur News: अज्ञात कारणों से आग लगने पर दुकान जलकर राख

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अज्ञात कारणों से आग लगने पर दुकान जलकर राख



तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फरीदाबाद में स्थित गौरीशंकर मंदिर के बगल एक दुकान में वृहस्पतिवार की बीती रात अज्ञात कारण से आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पूरा कोदई (फरीदाबाद) गांव निवासी संजय त्रिपाठी पुत्र मोहन लाल त्रिपाठी ने थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि 14 मई की बीती रात उनके गौरीशंकर मंदिर के बगल की दुकान में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रंजिशन आग लगा दी गई जिसमें दुकान का सारा समान जलकर राख हो गया। इस संदर्भ में पीड़ित त्रिपाठी ने थानाध्यक्ष सुजानगंज से कार्यवाही की मांग किया। इस संदर्भ में पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

adsads

 

ads

ads

ads

ads

ads



ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!