अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेज दिया। मरीज पीड़ा से तड़प रहा था। घंटों इंतजार करने के बाद भी डॉक्टर नदारत रहे।
बता दें कि मल्हनी गांव निवासी सभाजीत यादव ने बताया कि पहले से जमीनी विवाद था। घर पर शादी के के बाद पत्तल गिलास विपक्षी के जमीन में चला गया। इस बात को लेकर विवाद हो गया। उन लोगों ने लाठी, डंडा, ईंट, पत्थर से हमला कर दिया जिसमें सभाजीत यादव और परिवार के 3 घायल हुये थे जिसमें सभाजीत को गंभीर चोट आई। घायल पीड़ा से तड़प रहे था।
सूचना पर पुलिस पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गये। स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज घंटे पीड़ा से तड़प कर इंतजार करता रहा लेकिन डॉक्टर नदारत रहे। फार्मासिस्ट ने मरीज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पर 1 एमबीबीएस डॉक्टर 24 घंटे रहने का दावा करते हैं लेकिन वह कागज तक सीमित रह गया। मौके पर नदारत मिले।
इस बाबत पूछे जाने पर चिकित्सा प्रभारी डा. संतोष जायसवाल ने बताया कि इस मामले की अभी तक हमें कोई जानकारी नहीं हुई है।
.jpg)










