Jaunpur News: न्यूनतम वाहनों का प्रयोग किया जाय: जिलाधिकारी

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: न्यूनतम वाहनों का प्रयोग किया जाय: जिलाधिकारी


जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने ऊर्जा संरक्षण और जनप्रेरक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने ईंधन संरक्षण की मुहिम को धरातल पर लाने हेतु स्व अनुशासन का परिचय देते हुये अपने काफिले का एस्कॉर्ट हटा दिया है। यह निर्णय ईंधन की खपत को सीधे तौर पर कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।

उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सरकारी वाहनों का अनावश्यक उपयोग न किया जाय तथा शासकीय कार्यों में न्यूनतम वाहनों का प्रयोग किया जाय। जिला मुख्यालय, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर यदि 4 वाहन उपलब्ध हों तो आवश्यकता अनुसार एक ही वाहन का उपयोग किया जाय। बैठकों का आयोजन अधिकतम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) माध्यम से किया जाय तथा अनावश्यक बैठकों और क्षेत्र भ्रमण के लिये वाहनों का प्रयोग न किया जाय।

उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल एवं वर्चुअल माध्यमों के अधिकतम उपयोग पर भी बल दिया। साथ ही कहा कि आमजन भी इस पहल से प्रेरणा लें। उन्होंने जनपदवासियों से ईंधन संरक्षण में सहयोग करते हुये निजी वाहनों की अपेक्षा सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने की अपील किया है।

adsads

 



ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!