जौनपुर में दिखा सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का दिव्य संगम
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन सेवा भारती समिति काशी प्रान्त द्वारा आयोजित और सेवा भारती जिला एवं विभाग जौनपुर द्वारा संयोजित "किशोरी विकास प्रशिक्षण वर्ग" का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार, भूमि पूजन एवं हवन-पूजन के साथ श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। यह विशेष प्रशिक्षण वर्ग बालिकाओं एवं किशोरियों के सर्वांगीण विकास, संस्कार संवर्धन, स्वावलम्बन, आत्म विकास, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र भावना को सुदृढ़ करने के पावन उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है जो 29 मई को सम्पन्न होगा।
वर्ग के शुभारम्भ अवसर पर यज्ञ-हवन के माध्यम से प्रशिक्षण वर्ग के सफल, अनुशासित एवं संस्कारमय संचालन हेतु मंगलकामनाएं की गईं। इस दौरान सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति, सेवा एवं भारतीय संस्कृति की दिव्यता से ओत—प्रोत हो गया। हवन पूजन कार्यक्रम में जिला संघचालक डा. सुभाष सिंह, विभागाध्यक्ष डा. तेज सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, संरक्षक डा. विनोद कनौजिया, नारायण चौरसिया, सेवा प्रमुख राजीव सिंह, विभाग महामंत्री रोहित मिश्र, अमित भारत पत्रकार, अरविन्द गुप्ता पत्रकार, प्रचार प्रमुख सुधीर सिंह, संतोष कुमार, सिद्धार्थ सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, दीपक सिंह, रजनीश जी, ओमित साहू, गौरव सिंह, संदीप विश्वकर्मा, हर्ष चौरसिया सहित तमाम उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्ग को संचालित करने में मातृशक्तियों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण रही। सम्पूर्ण वर्ग क्षेत्र संयोजिका शारदा जी के निर्देशन में वर्गाधिकारी वन्दना सरकार, वर्ग करवाहिका नीतू सिंह, प्रान्तीय मंत्री डा. संध्या सिंह, निशा सिंह, डा. अंजू कनौजिया, आंतरिक व्यवस्था प्रमुख किरण सिंह, महिला प्रमुख स्वप्निल सिंह, सुचिता सिंह, सुषमा श्रीवास्तव, मीना यादव, डा. रश्मि मौर्य, सुनीता यादव, विभाग मंत्री कुसुम जी, डा. माधुरी सिंह, चमेली बहन, विमला सिंह सहित मातृशक्तियों द्वारा किया जा रहा है। वर्ग में सैकड़ों किशोरियों के साथ मातृशक्तियों की प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक गरिमा प्रदान किया।
इस मौके पर जिला संघचालक डा. सिंह ने कहा कि सेवा भारती जिला जौनपुर निरंतर समाज सेवा, संस्कार निर्माण एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते हुये समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक ऊर्जा पहुँचाने का कार्य कर रही है। साथ ही अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग से किशोरियों में आत्मनिर्भरता और राष्ट्रबोध की भावना और अधिक सुदृढ़ होगी। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
.jpg)












