Jaunpur News: कूबा इण्टरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट, मारिया शम्स ने किया टॉप

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कूबा इण्टरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट, मारिया शम्स ने किया टॉप


सीबीएसई इण्टरमीडिएट परीक्षा में छात्राओं का शानदार प्रदर्शन



खेतासराय, जौनपुर। सीबीएसई बोर्ड की एआईएसएससीई (कक्षा 12) परीक्षा में उसरहटा (आजाद) स्थित कूबा इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न सिर्फ स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी व्याप्त हो गई। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई ख़ुशी ज़ाहिर किया।

विद्यालय की छात्रा मरिया शम्स ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। वहीं अफीफा खान ने 81.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा अतीफा ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जरका इरम ने 78.6 प्रतिशत और जिकरा शेख ने 75.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय टॉपर मारिया शम्स ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित पढ़ाई, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने इसका श्रेय गुरुजनों और माता पिता को दिया। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अफ़ीफ़ा ने दो टूक कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान मैंने पुराने प्रश्नपत्रों और मॉडल पेपर का लगातार अभ्यास किया।

उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों का सहयोग हमेशा प्रेरणा देता रहा। नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास ही मेरी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी रही। विद्यालय के प्रबंधक अबरार अहमद नदवी ने छात्रों को बधाई देते हुये कहा कि कूबा इंटरनेशनल स्कूल आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर नतीजा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

adsads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads




ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!