Jaunpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक व बोलेरो में मारी टक्कर, चालक वाहन छोड़कर फरार, बोलेरो नाले में पलटी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक व बोलेरो में मारी टक्कर, चालक वाहन छोड़कर फरार, बोलेरो नाले में पलटी



चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सड़क दुघर्टना में जौनपुर मुख्य मार्ग स्थित वी मार्ट के समीप तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक सवार को टक्कर मारकर पुलिया पर खड़ी बोलेरो में मारी टक्कर बोलेरो नाले के बगल पलट गई जिसमें बैठे दो लोग समेत बाइक सवार व सड़क किनारे खड़े महिला व बच्चा घायल हो गया। घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के जौनपुर मुख्य मार्ग स्थित वी मार्ट के समीप तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक में टक्कर मार दिया जिसमें 3 लोग घायल हो गए। खुटहन थाना क्षेत्र के असरफपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रवि कुमार पुत्र महेंद्र व आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन निवासी 30 वर्षीय निशा पत्नी संदीप व 3 वर्षीया पुत्री रियांश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं बाइक में टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो सड़क किनारे नाले में पलट गई जिसमें बैठे आजमगढ़ जनपद के पवई निवासी अरूण कुमार व संदीप कुमार घायल हो गये। वहीं अर्टिगा चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले मामले की जांच में जुटी हुई है।

adsads

 

ads

ads



ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!