Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में सी०बी०एस०ई० 12वीं के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती और बाबू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरूआत किया। 12वीं के घोषित परिणाम में इस वर्ष एसएस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उम्मीद से अधिक शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय का परिणाम शत—प्रतिशत रहा। विद्यालय की 12वीं की छात्र शिवांश  (विज्ञान ग्रुप) प्रथम स्थान पर रहा। वहीं दृष्टि (मानविकी ग्रुप) द्वितीय और लक्षिका (मानविकी वर्ग) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। परीक्षा परिणाम से छात्रों, अभिभावकों एवं सभी शिक्षकगण में हर्ष का माहौल रहा। विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, डॉ. नम्रता सिंह, शिक्षा निदेशक आलोक कुमार, प्रधानाचार्या सीमा सिंह आदि ने सभी छात्रों एवं अध्यापकों को बधाई देते हुये मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

ads

adsads

 

ads

ads


ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!