Jaunpur News: भारत विकास परिषद शौर्य ने किया पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: भारत विकास परिषद शौर्य ने किया पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम


निबन्ध, लेखन, पेंटिंग, संवाद की प्रतियोगिता करके बच्चों को किया पुरस्कृत

जलालपुर, जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य ने स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुकड़ीपुर में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्थाध्यक्ष अवधेश गिरि और संस्था के गतिविधि संयोजक पर्यावरण डा. गिरीश सिंह के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निबन्ध, लेखन, पेंटिंग, संवाद से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं की गयीं। उपस्थित पदाधिकारीगण व विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों द्वारा छात्र—छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण विषयक महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयीं जिसके बाद प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. शैलेन्द्र सिंह प्रधानाचार्य बयालसी इण्टर कालेज संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिये संस्थाध्यक्ष समेत सभी सदस्यों की सराहना किया। साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण को हमें धरातल पर उतारने की आश्यकता है जिससे इसके वास्तविक उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सके। संस्थाध्यक्ष अवधेश गिरि ने सभी का स्वागत करते हुये कहा कि हम सभी इस संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डा. सन्दीप पाण्डेय के मार्ग निर्देशन में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के जरिये सेवाकार्य में लगे हैं। कोषाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने कहा कि भौतिक संसाधनों के विकास की दौड़ में हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं जो आगामी पीढ़ियों के खतरनाक साबित होगा, इसलिए समय रहते प्रकृति का संरक्षण अपेक्षित है।

इस अवसर पर सह सचिव राय साहब शर्मा, गतिविधि संयोजक सेवा जनार्दन पाण्डेय, अतुल जायसवाल, अरविन्द गिरि, शम्भूनाथ यादव, नागेन्द्र प्रताप यादव, सरिता मिश्रा, डा. शैलेश सिंह, पवन सिंह, कमलेश सिंह, देवेन्द्र दूबे, आशीष सिंह, बृजेश मिश्र, सन्तोष विश्वकर्मा, अजय शुक्ला, अनन्त प्रकाश सिंह, रवि सिंह, चन्द्रकान्त, धर्मेन्द्र सिंह, दुर्गेश सिंह, श्रीप्रकाश यादव, योगेश कुमार, शान्त सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सह कोषाध्यक्ष अतुल मिश्र ने किया। अन्त में सचिव नित्यानन्द पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

adsads

 

ads

ads



ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!