Jaunpur News: युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर की मारपीट

Aap Ki Ummid
follow us

 



डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां क्षेत्र के भैसौली गांव में युवती से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 5 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मालूम हो कि भैसौली गांव निवासी अखिलेश मिश्रा पुत्र मारकण्डे मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी बहन रोशनी मिश्रा घर के सामने सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान नूर आलम पुत्र मुस्लिम शाह निवासी कनुआ कौरा थाना बेवाना जनपद अंबेडकरनगर वहां पहुंचा और कथित तौर पर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथियों शबरे आलम पुत्र मुस्लिम शाह निवासी कनुआ तथा स्थानीय भैंसौली निवासी कलीम पुत्र सलीम, इमरान पुत्र करीम तथा अलीम पुत्र तौहीद को बुला लिया।

आरोप है कि सभी एक राय होकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए घर का सामान भी तोड़ दिया।मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांचों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!