Jaunpur News: तालाब में नहाने गये व्यक्ति की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: तालाब में नहाने गये व्यक्ति की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम


मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जहां तालाब में नहाने गये एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

बताया गया कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव स्थित भागवती कन्या विद्यालय के बगल में बने तालाब में सोमवार को वाराणसी जनपद के सिंधोरा गांव निवासी राजू बनवासी नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान उन्होंने तालाब में छलांग लगायी लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकले। कुछ समय बाद आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन शुरू करते हुये पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तालाब से व्यक्ति को बाहर निकालकर तत्काल रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचायी जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि मृतक पिछले करीब 20 वर्षों से अपने ससुराल रसूलहा गांव में रह रहा था। उसके दो बेटे हैं और दोनों का विवाह हो चुका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ने घटना की पुष्टि की है। वहीं नेवढ़िया थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads
 
ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!