Jaunpur News: प्रधानों को पंचायत का प्रशासक बनाने की मांग हुई तेज

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: प्रधानों को पंचायत का प्रशासक बनाने की मांग हुई तेज


प्रधानों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्रक बीडीओ को सौंपा

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के अध्यक्ष विपिन सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने प्रधानी चुनाव समय से कराने तथा वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कार्यालय में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुये मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्रक खण्ड विकास अधिकारी हरिओम गुप्ता को सौंपते हुये प्रधानों को पंचायत का प्रशासक नियुक्त करने की मांग को उठायी।

पत्रक में कहा गया कि प्रदेश के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आगामी 26 मई को समाप्त हो रहा है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में समय पर चुनाव कराए जाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रधानों ने आशंका जतायी कि यदि समय से चुनाव नहीं कराये गये तो पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही प्रधानों का कहना है कि ग्राम पंचायत ग्रामीण प्रशासन की अहम इकाई है। ऐसे में यदि सरकारी अधिकारियों को प्रशासक के रूप में नियुक्ति होती है तो ग्रामीणों के समस्याओं का त्वरित निस्तारण नहीं हो पाता है, इसलिए प्रधान चाहते हैं कि जब तक चुनाव नहीं होता है तबतक ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आगे बढ़ाया जाय। यदि कार्यकाल आगे बढ़ाना संभव न हो तो वैकल्पिक व्यवस्था में प्रधानों को ही उनकी पंचायतों का प्रशासक नियुक्त किया जाय, ताकि ग्राम पंचायतों के बैंक खातों के संचालन का अधिकार वर्तमान प्रधानों के पास सुरक्षित रखा जाय।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!