Jaunpur News: समर कैम्प में बच्चों को गुड टच-बैड टच की दी गयी जानकारी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: समर कैम्प में बच्चों को गुड टच-बैड टच की दी गयी जानकारी



चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित ज्ञाना इंटरनेशन प्ले स्कूल में आयोजित समर कैंप के तीसरे दिन बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के साथ उन्हें गुड टच एवं बैड टच के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बच्चों को आत्म-सुरक्षा और सतर्कता के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सूर्या हॉस्पिटल की संचालिका डॉ. रुचि मिश्र रहीं जिन्होंने बच्चों को बेहद सरल एवं सहज भाषा में गुड टच और बैड टच के बीच का अंतर समझाया तथा किसी भी असहज स्थिति में तुरंत अपने अभिभावकों और शिक्षकों को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुये अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. अनामिका मिश्रा ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों को प्रारंभिक स्तर पर ही सुरक्षा संबंधी जागरूकता देना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर ज्योति, स्नैना, रिशु, मंजू, रीमा, अजय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

adsads

 

ads



ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!