Jaunpur News: जलालपुर पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित बदमाश को किया गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जलालपुर पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित बदमाश को किया गिरफ्तार


सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव के हरदनबीर मन्दिर के पास गुरुवार की शाम को पुलिस ने मुठभेड़ में वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर वाराणसी एवं जनपद में कुल 10 आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस के लिये यह चुनौती बन गया था। जलालपुर थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह को सूचना मिली कि बीते 6 मई को जलालपुर क्षेत्र के डिंगुरपुर नहर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों और पुलिस से मुठभेड़ हुई थी।

इसमें अंकित यादव उर्फ मोनू यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी बहाउद्दीनपुर थाना सरायख्वाजा के पैर में गोली लगी थी। अंकित यादव के साथ बाइक चला रहा दूसरा बदमाश बाइक सहित भाग गया था। मौके से भागे बदमाश विनय सरोज उर्फ बिन्नी पुत्र दीनानाथ सरोज निवासी बहरीपुर थाना जलालपुर की तलाश में पुलिस लगी थी। उक्त स्थान पर पहुंच पुलिस ने घेरेबन्दी करके विनय सरोज उर्फ बिन्नी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाश विनय उर्फ बिन्नी पर 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिनमें दो वाराणसी जिले के शिवपुर थाने, एक केराकत व 7 मुकदमे जलालपुर थाने में दर्ज हैं। पुलिस के लिये चुनौती बन बिन्नी को आखिर गिरफ्तार कर लिया गया।


 
ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!