Jaunpur News: मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में पुरूषोत्तम मास में शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान

Aap Ki Ummid
follow us


नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के उमरछा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम परिसर में पुरुषोत्तम मास के पावन पर्व पर विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। मंदिर परिसर सुबह—शाम भगवान शिव और प्रभु श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो रहा है। आयोजक सुशील उपाध्याय ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में धार्मिक कार्यों का फल अनंत होता है। ऐसे में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने हेतु इस भव्य मास परायण का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। सुबह मुख्य पुरोहित अभिनव मिश्र के आचार्यत्व में अशोक दुबे, सूर्यनाथ शुक्ल, दीनानाथ उपाध्याय, सरोज, तृप्ति, रिया, शिवानी आदि महिलाओं—पुरुषों ने सामूहिक रूप से "ॐ नमः शिवाय" महामंत्र का सस्वर पाठ कर रहें है। भक्तों ने श्रद्धाभाव से भगवान मृत्युंजय महादेव पर बेल पत्र अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना भी किया।

श्रेय मिश्र ने श्रीराम चरित मानस के मास परायण के प्रथम विश्राम का पाठ मधुर स्वर में किया। साथ ही कहा कि मानस का प्रथम विश्राम नाम, महिमा और गुरु वंदना से मानव जीवन को अनुशासित बनाता है, क्योंकि राम नाम का स्मरण करने से जीव सहज ही भवसागर पार कर जाता है। अभिनव मिश्र ने शिव पुराण का पाठ करते हुये प्रथम से लेकर तीसरे अध्याय कथा का वर्णन करते हुये कहा कि शिव पुराण के शुरुआती अध्याय शिव कथा श्रवण, कीर्तन और मनन की महिमा बताते हैं जिसके प्रभाव से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होकर परम गति मिलती है। मन्दिर परिसर में महामृत्युंजय जाप एवं रुद्राभिषेक विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति से महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप किया गया। संध्याकाल में यजमान राजेश शुक्ल सपत्नी के साथ भगवान आशुतोष का विधि-विधान से भव्य रुद्राभिषेक सम्पन्न किया।

इस अवसर पर रमाशंकर उपाध्याय, शेषनाथ शुक्ल, सदानन्द शुक्ल, लाल साहब शुक्ल, सतीश उपाध्याय, अशोक शुक्ल, अरविन्द शुक्ल, कैलाश शुक्ल, संतोष शुक्ल, अरविन्द सिंह, ओंकार जी, विजय प्रजापति, संजय प्रजापति सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

adsads

 

ads

ads



ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!