Jaunpur News: जौनपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जौनपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर


नखास मोहल्ले में मौत को दावत दे रहे लटके विद्युत तार

हादसे की आशंका से दहशत में हैं मोहल्लेवासी

जौनपुर। नगर के मोहल्ला नखास स्थित काली जी मंदिर के पास पंकज इण्टरप्राइजेज के ठीक सामने वाली गली में बिजली विभाग की गम्भीर लापरवाही देखने को मिल रही है। गली के बीचोंबीच विद्युत तार काफी नीचे लटक गये हैं जिससे स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार नीचे झूल रहे तार राहगीरों के लिये खतरे का कारण बन चुके हैं। खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और दो पहिया वाहन चालकों को गली से निकलने में काफी दिक्कत होती है।

लोगों का कहना है कि बरसात या तेज हवा के दौरान कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और जानमाल की भारी क्षति होने की सम्भावना बनी रहती है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि कई बार सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों को मौखिक रूप से शिकायत दी गयी लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। क्षेत्रवासियों में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

बता दें कि यह क्षेत्र उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 33/11 KV टीडी कॉलेज सब स्टेशन के अन्तर्गत आता है। मोहल्लेवासियों ने अधिशासी अभियंता से मांग किया कि मामले को गम्भीरता से लेते हुये तत्काल लटके विद्युत तारों को सही कराया जाय, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते विभाग द्वारा उचित कदम नहीं उठाया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!