Jaunpur News: बच्चों के विवाद सहित अन्य मामले में हुई मारपीट में 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बच्चों के विवाद और आपसी कहासुनी को लेकर हुई मारपीट की 3 घटनाओं में पुलिस ने 8 नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामलों की जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

पहली घटना सवायन (पूरा रामसिंह) गांव की है जहां के निवासी साहिल पुत्र जमील ने आरोप लगाया कि उसकी बहन शानियां के साथ पड़ोसी राजकुमार व राजन पुत्रगण चन्द्रबली ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।

दूसरी घटना चेतरहा गांव की है जहां के राज लोना पुत्र संतोष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर गांव के राजेश लोना, भोला लोना व मग्धू पुत्रगण स्व. लालता लोना ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी भी देते गये।

तीसरी घटना भुसौड़ी गांव की है जहां के राकेश कुमार हरिजन पुत्र महाजन ने आरोप लगाया कि बच्चों के विवाद को लेकर गांव के हरिकेश पुत्र राम प्यारे, सौरभ उर्फ भोलू पुत्र जिया लाल तथा अनिल पुत्र बैरागी ने उसे व उसके परिवार के रमेश, दिनेश और रेनू को गाली-गलौज करते हुये लाठी-डंडों से पीट दिया। घटना में कई लोग घायल हो गये। आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में 8 लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।




ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

 

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!