Jaunpur News: निःशुल्क नेत्र शिविर में 76 मरीजों की हुई जांच

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  निःशुल्क नेत्र शिविर में 76 मरीजों की हुई जांच


19 मोतियाबिन्द मरीज निःशुल्क ऑपरेशन के लिये हुये रवाना

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा अन्धत्व निवारण कार्यक्रम के तहत विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन मंगलवार को कुत्तूपुर तिराहे पर किया गया। शिविर में 76 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें से 19 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया जिन्हें निःशुल्क आपरेशन लेन्स प्रत्यारोपण के लिए शंकरा आई हास्पिटल वाराणसी रवाना किया गया। शिविर में आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी की नेत्र चिकित्सक डॉ. ज़ियाउल हक़ और उनकी चिकित्सकीय टीम (संदीप सिंह, गणेश गुप्ता, निलेश पटेल, श्वेता कुमारी) ने रोगियों की जांच किया।

इस मौके पर संयोजक डा. संदीप मौर्य ने कहा कि यह धारणा गलत है कि गर्मियों में मोतियाबिंद का ऑपरेशन नहीं कराना चाहिए। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार मोतियाबिंद की सर्जरी साल के किसी भी मौसम में किसी भी समय में की जा सकती है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन या सर्जरी के लिए कोई विशेष समय नहीं होता है। आप केवल इस बात का ध्यान रखें कि यदि आपकी दृष्टि गंभीर रूप से धुंधली हो गई है और आपकी नियमित गतिविधियाँ बाधित हो रही हैं तो जितनी जल्दी हो सके मोतियाबिन्द को हटाने हेतु आपरेशन करायें।

संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने बताया कि हर माह के दूसरे मंगलवार को ये नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित होता है जिसमें रोगियों के लेन्स प्रत्यारोपण, दवाई, चश्मे, भोजन, आवास और परिवहन की सुविधा सब कुछ निशुल्क रहता है, इसलिये अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ उठायें। अगला शिविर इसी स्थान पर 9 जून को लगेगा। इस अवसर पर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, डा. चन्द्रकला मौर्य, राजीव श्रीवास्तव, रितेश साहू, डॉ हस्सान महमूद, अजय कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

 

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!