Jaunpur News: आमने-सामने की टक्कर में 5 लोग घायल, एक की हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  आमने-सामने की टक्कर में 5 लोग घायल, एक की हुई मौत


विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरौनी पश्चिम पट्टी निवासी अविनाश पुत्र मंजू, अमित पुत्र सुरेन्द्र, पंकज पुत्र जोखू, इशू कुमार पुत्र संजय कुमार स्कूटी पर सवार होकर घर से देवकली बाजार जा रहे थे। जैसे ही चौकियां (नई बाजार) में स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक के समीप पहुंचे तभी जौनपुर की तरफ से आ रही बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि सवार सभी छ लोग बेसुध होकर सड़क के किनारे जा गिरे। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर बाकी 5 की स्थिति नाजुक देख बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने मय टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।


पिता के साथ जौनपुर से घर लौट रहा था मृतक

मृतक की पहचान सूरज पुत्र गजराज निवासी चांदेपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। मृतक अपने पिता गजराज पुत्र राम जियावन के साथ जौनपुर किसी काम के सिलसिले में गया हुआ था। काम खत्म होने के बाद जौनपुर से वापस अपने घर लौट रहा था कि सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। वहीं मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


बेखौफ होकर लोग नियमों की उड़ा रहे धज्जियां

पुलिस द्वारा समय-समय पर सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। बाबजूद इसके भी सड़कों पर फर्राटा भर रही दोपहिया वाहन यातायात नियमों की धज्जियां उठाते नजर आ ही जाते हैं तो कई बाइक सवार हेलमेट पहनने के बजाय वाहन पर हेलमेट लटकाना ज्यादा बेहतर समझते हैं। साथ ही एक बाइक पर एक नहीं, बल्कि 4 लोग बेखौफ होकर सड़कों पर फर्राटे भर हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसके बाबजूद भी लोग घटनाओं से सबक नहीं लेते हैं और बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे। खास बात यह भी है कि जिम्मेदार ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने के बजाय मुख दर्शक बनी रहती है और घटना होने के बाद जांच कर कार्रवाई करने की बात कह हर बार अपनी जिम्मेदारी से मुक्ति ले लेते हैं।



 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!