Jaunpur News: 5 वर्षों तक जौनपुर को प्रदेश में टॉप—10 में रखने वाले डा. गोरखनाथ पटेल को दी गयी भावभीनी विदाई

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: 5 वर्षों तक जौनपुर को प्रदेश में टॉप—10 में रखने वाले डा. गोरखनाथ पटेल को दी गयी भावभीनी विदाई


मो. शोहराब

जौनपुर। जनपद की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और नई पहचान देने वाले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल का तबादला सीतापुर जनपद के लिए हो गया है। जुलाई 2021 में जौनपुर का कार्यभार सम्भालने वाले डॉ. पटेल ने अपने लगभग 4 वर्ष 10 माह के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विद्यालयों में गुणवत्ता बढ़ाने और शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नगर में स्थित डायट सभागार में उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मधुलिका अस्थाना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की किया तो प्रीति श्रीवास्तव एवं ज्योति श्रीवास्तव ने स्वागत गीत प्रस्तुत करके अतिथियों का अभिनंदन किया। अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. पटेल ने केवल कार्यालय तक सीमित रहकर कार्य नहीं किया, बल्कि गांव-गांव और विद्यालय-विद्यालय पहुंचकर समस्याओं को समझा तथा उनके समाधान का प्रयास किया। छात्र नामांकन बढ़ाने, शिक्षण गुणवत्ता में सुधार लाने और विद्यालयों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर कार्य किया।

इस अवसर पर समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त डीसी, बीएसए कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण, एसआरजी, एआरपी, शिक्षक नेता अमित सिंह सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ads
 
ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!