Jaunpur News: खेतासराय की बोर्ड बैठक में जबरदस्त हंगामा, 38 करोड़ का बजट पास

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: खेतासराय की बोर्ड बैठक में जबरदस्त हंगामा, 38 करोड़ का बजट पास

रजिस्टर बाहर मिलने पर सभासदों का फूटा गुस्सा

प्रतिनिधियों की मौजूदगी को लेकर गरमाया माहौल

मो. अरशद

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत की बुधवार को आयोजित बोर्ड बैठक हंगामे, आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहसों के बीच संपन्न हुई। भारी गहमा—गहमी के बीच वर्ष 2026-27 के लिए करीब 38 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। बैठक शुरू होते ही सभासदों ने नगर पंचायत का रजिस्टर कार्यालय से बाहर एक लकड़ी के टाल पर मिलने का मुद्दा उठाकर कड़ा विरोध जताया। सभासदों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि नगर पंचायत के महत्वपूर्ण दस्तावेज इस तरह बाहर मिलना बेहद गंभीर मामला है। इसी मुद्दे को लेकर बैठक में काफी देर तक नोक—झोक और बहस होती रही।

बैठक में बढ़ा तनाव, ईओ को करना पड़ा हस्तक्षेप

माहौल उस समय और अधिक तल्ख हो गया जब कुछ सभासदों के प्रतिनिधियों की बैठक कक्ष में मौजूदगी पर सवाल उठने लगे। सभासदों ने कहा कि बोर्ड बैठक में केवल निर्वाचित सदस्य ही शामिल हो सकते हैं। प्रतिनिधियों की मौजूदगी नियमों के खिलाफ है। स्थिति बिगड़ती देख अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य ने हस्तक्षेप करते हुए प्रतिनिधियों को बैठक कक्ष से बाहर कराया। इसके बाद किसी तरह बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ सकी।

adsads

 

ads

ads

ads

ads



ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!