अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रधानाचार्य मनीष पाल ने बताया कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु 29 मई दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से कैंपस सेलेक्शन कार्यक्रम होगा। कैंपस प्लेसमेंट में प्रतिष्ठित कंपनी Dixon Electronics Pvt. Ltd. प्रतिभाग करेगी। उन्होंने बताया कि इस कैंपस चयन प्रक्रिया में 18 से 28 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 10वीं की अंकतालिका अथवा आधार कार्ड के अनुसार मान्य होगी। कैंपस चयन हेतु शैक्षिक योग्यता में हाईस्कूल, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीए, बीकॉम, बीएससी, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।
सभी ट्रेड के आईटीआई अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को मेंटेनेंस, प्रोडक्शन, क्वालिटी एवं स्टोर विभाग में कार्य करने का अवसर मिलेगा। संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्नातक अभ्यर्थियों हेतु लगभग रु0 24,000 तथा आईटीआई अभ्यर्थियों हेतु लगभग रु0 28,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड निर्धारित किया गया है। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से संपन्न होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी छायाप्रति, जिनमें 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक एवं आईटीआई अंकपत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक तथा पासपोर्ट साइज फोटो सम्मिलित हों, के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर राजकीय आईटीआई परिसर में उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी हेतु प्लेसमेंट प्रभारी के मो.नं. 7985477725 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
.jpg)










