Jaunpur News: प्रतिभाशाली छात्र रोहित कुमार ने हासिल की ऑल इंडिया 239वीं रैंक कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: प्रतिभाशाली छात्र रोहित कुमार ने हासिल की ऑल इंडिया 239वीं रैंक कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज के प्रतिभाशाली छात्र रोहित कुमार ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया में 239वीं रैंक प्राप्त कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। रोहित का चयन सांख्यिकी अधिकारी पद पर हुआ है।

बताया जाता है कि इसके पहले रोहित कुमार कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से चेन्नई स्थित आयकर विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत थे। उन्होंने वर्ष 2022 में फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार कठिन परिश्रम और लगन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी जिसका परिणाम आज उनकी शानदार सफलता के रूप में सामने आया।

रोहित की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तबरेज आलम ने उन्हें मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया। वहीं महाविद्यालय के प्राध्यापकगणों ने भी मिठाई खिलाकर तथा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

वहीं रोहित कुमार ने कॉलेज के प्राचार्य एवं गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को उन्नति की दिशा में आगे बढ़ाने का सबसे मजबूत माध्यम है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ तैयारी की जाए तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने भी इसी कॉलेज से शिक्षा प्राप्त कर घर पर रहकर तैयारी की और लगातार अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

इस अवसर पर डॉ. अनामिका पांडेय, डॉ. पूजा रानी, ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश यादव, गीता देवी, रविंद्र वर्मा, अखिलेश कुमार, मुजहीदुद्दीन, उस्मान अहमद, कहकशा खान, खुर्शीद हसन, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. भास्कर तिवारी, डॉ. रामचंद्र मौर्य, वैष्णवी गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

 

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!