Jaunpur News: जौनपुर में जनगणना-2027 की गतिविधियां 22 मई से: जिलाधिकारी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जौनपुर में जनगणना-2027 की गतिविधियां 22 मई से: जिलाधिकारी


जौनपुर। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद में जनगणना-2027 से संबंधित फील्ड गतिविधियां 22 मई से प्रारंभ की जायेंगी। जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है जिसके माध्यम से जनसंख्या, सामाजिक, आर्थिक एवं आवासीय स्थिति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़ों का संकलन किया जाता है। इन आंकड़ों का उपयोग विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में किया जाता है। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने जनपदवासियों से अपील किया कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा गणनाकर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं।        जनगणना के दौरान प्राप्त सभी सूचनाएं पूर्णतः गोपनीय रखी जाती हैं तथा उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों हेतु किया जाता है।

जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुये उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 18 चार्ज अधिकारी तथा 10116 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं। 22 मई से प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने गणना ब्लॉक में जाकर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रारंभ करेंगे। यह प्रक्रिया 20 जून तक चलेगी। साथ ही जनजागरूकता अभियान के माध्यम से नागरिकों को जनगणना के महत्व एवं प्रक्रिया के संबंध में जागरूक किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्व गणना का कार्य 7 से 21 मई तक हुआ जिसमें मास्टर ट्रैनर और 146 फील्ड ट्रैनर द्वारा विभिन्न विभागों में जाकर जागरूकता अभियान चलाये गये तथा स्व गणना पोर्टल पर 82000 से अधिक व्यक्तियों द्वारा स्व गणना का कार्य किया गया। जिन व्यक्तियों द्वारा स्व गणना का कार्य किया जा चुका है, उन्हें अपनी जनगणना के लिये अपने क्षेत्र के प्रगणक को सिर्फ स्व गणना (Self Enumeration id) देनी होगी। जिन व्यक्तियों द्वारा अपना स्व गणना नहीं किया गया है, उनकी गणना प्रगणक द्वारा की जायेगी। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अनुरोध किया कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना अथवा अफवाह पर ध्यान न दें तथा केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।

ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!