Jaunpur News: एक दिवसीय मेकअप सेमिनार 18 मई को

Aap Ki Ummid
follow us

 चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित एक मैरिज हॉल में 18 मई को एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम निहारिका ब्यूटी सैलून द्वारा होगा जहां दिल्ली के मेकअप आर्टिस्ट अमित कुमार प्रतिभागियों को मेकअप एवं ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी देंगे। आयोजकों के अनुसार सेमिनार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में ब्यूटी एवं मेकअप क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए लंच की व्यवस्था भी रहेगी।

सेमिनार में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। प्रवेश शुल्क 1000 रुपये रखा गया है जबकि अवार्ड फीस सहित शुल्क 2000 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतिभागियों को 500 रुपये का रिटर्न गिफ्ट भी दिया जायेगा। आयोजक खुशबू जायसवाल ने बताया कि यह सेमिनार ब्यूटी इंडस्ट्री में करियर बनाने वाले युवाओं के लिये काफी लाभदायक साबित होगा। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी एवं बुकिंग के लिये 7275643406 एवं 7460004571 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

ads

ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!