Jaunpur News: 10 दिवसीय नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: 10 दिवसीय नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

 

सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शाहपुर में स्थित इन्दु बालिका इण्टर कालेज में विगत 10 दिन की सेल्फ डिफेंस यानी नि:शुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के बाद चयनित 30 बहादुर बेटियों को मिशन वीरांगना खेल शिक्षा ट्रस्ट द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के सचिव/राष्ट्रीय खिलाड़ी/ताइक्वांडो मास्टर प्रवीण मिश्रा ने बताया कि आज जनपद के हर विभागों में 10 दिन की सेल्फ डिफेंस की नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है। हर एवं हर सप्ताह हमारे सरकार की भी नियत साफ है कि बेटियां बहादुर बनें। मिशन शक्ति के तहत इसी प्रारूप में मैंने मिशन वीरांगना ट्रस्ट की स्थापना करके बेटियों को हर रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास शुरू किया है। बेटियां सबल बनें, इसीलिये जौनपुर सहित भदोही, आजमगढ़ आदि जगहों पर हमारा ट्रस्ट मिशन कार्यरत है। बहुत ही जल्द जौनपुर की 50000 बेटियों को एक मंच पर सम्मानित किया जायेगा जो पूरे भारत का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। साथ ही आगे बताया कि जनपद की बेटियों को नि'शुल्क ट्रेनिंग दिया जा रहा है और एक दिन स्कूल खोलकर सभी बेटियों को निशुल्क ट्रेनिंग दी जायेगी। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!