Jaunpur News: बाबा साहब के अपमान का मामला पकड़ा तूल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बाबा साहब के अपमान का मामला पकड़ा तूल

आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी ने मोर्चा खोलकर दी चेतावनी

कहा- जब तक मुकदमे वापस नहीं लिये जाते, आन्दोलन जारी रहेगा

अरविन्द यादव

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बकुलिया गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला अब तुल पकड़ता जा रहा है। पूरे घटनाक्रम को लेकर मंगलवार को आज़ाद समाज पार्टी एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Jaunpur News: बाबा साहब के अपमान का मामला पकड़ा तूल

इसके पहले जिला प्रभारी रत्नेश कुमार के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण नार्मल स्कूल के मैदान में एकत्रित हुये जहां से शांतिपूर्ण तरीके से पैदल मार्च करते हुये उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार को सौंपे गये 2 सूत्रीय ज्ञापन में प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी तथा पुलिस द्वारा दर्ज किये गये कथित फर्जी मुकदमों को वापस लेने की मांग की गयी।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि यदि मुकदमे फर्जी पाए जाते हैं तो उन्हें वापस लिया जाएगा तथा दोषी आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक अरविन्द पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

प्रदर्शन करने वालों में कृपाशंकर, शिवचरण, उषा देवी, राकेश, जयहिंद, नीरज, अशोक, चंदन, मनीष, शैलेश, संदीप समेत बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं युवा मौजूद रहे।


प्रदर्शनकारियों के नारों व तालियों से गुंजमान हो उठा केराकत

पैदल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियों को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे थे। बीच-बीच में तालियां बजाकर अपना विरोध भी जता रहे थे।



बहुजन समाज के सम्मान और स्वाभिमान का है प्रश्न: रत्नेश कुमार

इस बाबत जिला प्रभारी रत्नेश कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस वास्तविक आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले निर्दोष लोगों तथा उनकी गाड़ियों पर मुकदमे दर्ज कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते, आंदोलन जारी रहेगा। यह केवल एक प्रतिमा का मामला नहीं, बल्कि बहुजन समाज के सम्मान और स्वाभिमान का प्रश्न है।



हमारे रगों में भीमा कोरेगांव का है खून: एसपी मानव

पैदल मार्च का नेतृत्व कर रहे आज़ाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एसपी मानव ने कहा कि समाज अब अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा और सम्मान के सवाल पर हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा बाबा साहब का अपमान करने की कोशिश हुई तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, क्योंकि हम लोग भीमा कोरेगांव के वंशज है और हमारे रगों में भीमा कोरेगांव का खून है।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!