बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की गुरुवार को घोषित हाईस्कूल की परीक्षा के परिणाम में मेधावी छात्रा श्वेता सोनी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर साईंनाथ इंटर कालेज तिघरा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। श्वेता इमामपुर निवासी मनोज सोनी-ममता सोनी की पुत्री है। श्वेता अपनी इस उपलब्धि का श्रेय गुरुजन के मार्गदर्शन, स्वयं की कड़ी परिश्रम व शुभचिंतकों के आशीर्वाद को देती हैं। विद्यालय परिवार ने श्वेता सोनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
.jpg)











