नामजद तहरीर के आधार पर 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटियां में बीती देर रात बिजली का तार ठीक करने के दौरान हुए विवाद में मनबढ़ों ने एक युवक को पीटकर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में देर रात में फाल्ट होने पर बिजली का तार जोड़ने के समय झड़प हो गया। आरोप है कि उसी समय साकिब, शहजादे, अज्जू गाली गलौज देते हुए पिंटू मौर्य के ऊपर हमला कर जमकर लात—घुसे और डंडे से मार दिये जिससे पिंटू मौर्य के हाथ व शरीर में अंदरूनी चोट आई। आरोप है कि जाते समय उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दिया। देर रार में ही पिंटू मौर्य ने लाइन बाजार थाने में आकर तहरीर दी। पुलिस ने घायल पिंटू मौर्य का मेडिकल कराते हुये उक्त मामले में पंचहटिया के अज्जू, शाकिब, अपसाना, शहजादे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
.jpg)










