तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान के सम्मान में भव्य विदाई समारोह हुआ जहां पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अजीत सिंह चौहान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रही और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम हुआ।
इस दौरान कोतवाली पुलिस तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया तथा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र पाण्डेय, धर्मेंद्र प्रजापति, सुनील यादव, एसआई ओम प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य सहकर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके कार्य और व्यवहार को सदैव याद रखा जाएगा। वहीं अजीत सिंह चौहान ने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाहगंज में बिताया गया समय उनके लिए सदैव यादगार रहेगा। कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं और विदाई के साथ हुआ।
इस अवसर पर सभासद अर्पित जायसवाल, सभासद प्रतिनिधि सुनील अग्रहरि, लायंस क्लब अध्यक्ष अरुण पाण्डेय, सचिव रविकांत जायसवाल, जेसीआई जोन ऑफिसर सौरभ सेठ, समाजसेवी वेद प्रकाश जायसवाल सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
.jpg)











