Jaunpur News: विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम के सामने हुई अभद्रता

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: विकास कार्यों की जांच करने पहुंची टीम के सामने हुई अभद्रता


जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के बाकराबाद गांव में बीते 1 अप्रैल को शिकायत की जांच करने पहुंची तीन सदस्यीय टीम के सामने शिकायतकर्ता ने अपने एक सहयोगी के साथ अभद्रता किया। ग्राम प्रधान व सचिव ने इसकी लिखित तहरीर पुलिस को दिया है। उक्त गांव निवासी अजय मौर्य पुत्र राम जियावन मौर्य सहित कई अन्य लोगों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुये जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र को प्रार्थना पत्र दिया था।उन्होंने ने खण्ड विकास अधिकारी नीरज जायसवाल को टीम बनाकर जांच कराने का निर्देश दिया जिसके बाद खण्ड विकास अधिकारी श्री जायसवाल ने एडीओ ग्राम्य विकास रामजी सिंह, मीनू गुप्ता जेई आरईडी, रामकुमार सिंह तकनीकी सहायक की संयुक्त टीम बनाकर एक अप्रैल को गांव में भेजा।

शिकायतकर्ता अजय मौर्य को भी समय पर पहुंचने का संदेश दिया गया। समय पर ग्राम प्रधान पोल्हन मौर्य, सचिव आरती मौर्या, लेखपाल आदि पहुंच गये। जांच अधिकारियों ने जब शिकायत करने वाले अजय कुमार से हैण्डपम्प के रिपेयरिंग में गड़बड़ी की शिकायतों को लेकर पूछा तब वह टालने लगा। आरोप है कि उसके साथ एक बाहरी व्यक्ति भी कुछ कहने लगा जिस पर प्रधान ने आपत्ति किया। इसी बात पर शिकायतकर्ता अभद्रता करते हुए मामले की जांच हाईकोर्ट से करवाने की बात कहकर वहां से उठकर चला गया। जांच टीम के अधिकारी रामजी सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति इसके पहले दो बार शिकायत किया था। जब जांच टीम पहुंची तब यह नहीं आया। इस बार इसने व इसके साथ के एक व्यक्ति ने अभद्रता करते हुए सचिव व प्रधान पर अभद्र टिप्पणी किया। जांच टीम ने इसकी लिखित जानकारी अधिकारियों को दे दिया है।

इस मामले को लेकर प्रधान पोल्हन मौर्य, सचिव आरती मौर्या व लेखपाल ने कई प्रधानों के साथ जलालपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर दिया है। वहीं थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि दोनों पक्षों को शनिवार को बुलाया गया है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!