Jaunpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न


जौनपुर। जनपद के निकायों में स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय एवं आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 संबंधी तैयारियों की प्रगति की समीक्षा अजय अंबष्ट अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में  सविता शुक्ला सहायक निदेशक नगरीय निकाय निदेशालय ने किया। बैठक में जनपद के निकायों के EOs, DPM, Divisional एवं निकायों के सम्बन्धित कार्मिक शामिल थे। अपर जिलाधिकारी एवं सहायक निदेशक ने स्वच्छ सर्वेक्षण के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुये checklist एवं अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन नगरीय अंतर्गत किये जा रहे कार्यों के विषय में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक के दौरान नोडल विशेषज्ञ प्रदीप अग्रहरि ने समस्त उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता और वॉर्ड स्तर पर ट्रेनिंग एवं जनजागरूकता, Door to Door waste collection, Segregation, Composting, पब्लिक टॉयलेट, सीवर सैप्टिक टैंक की सफ़ाई, ODF++, GFC star rating आदि से संबंधित कार्यों के विषय में बताया। साथ ही इसमें सुधार हेतु आवश्यक सुझाव दिये गये। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

adsads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!