Jaunpur News: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार


सोनू गुप्ता

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के मार्गदर्शन में की गई।

बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए थाना रामपुर में पंजीकृत धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट से जुड़े अभियुक्त अजीत गौतम पुत्र स्व. राधेश्याम गौतम एवं कलेक्टर गौतम उर्फ अनिल गौतम पुत्र राम सजीवन गौतम निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना रामपुर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के अलावा पशु क्रूरता अधिनियम एवं गोवध निवारण अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक मु. इस्लाम अंसारी, हेड कांस्टेबल अनुरुद्ध प्रसाद एवं कांस्टेबल सोनू यादव की अहम भूमिका रही। रामपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है तथा आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।



ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!