Jaunpur News: डीएम ने आरक्षियों से किया संवाद

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  डीएम ने आरक्षियों से किया संवाद


जौनपुर। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों से सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा संवाद किया गया। इस दौरान उन्होंने आरक्षियों से उनके प्रशिक्षण अनुभव, दैनिक दिनचर्या, अनुशासन एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। साथ ही कहा कि पुलिस बल प्रशासन की रीढ़ है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अच्छे पुलिसकर्मी के लिए शारीरिक दक्षता के साथ-साथ मानसिक संतुलन, धैर्य एवं संवेदनशीलता भी बेहद आवश्यक है। विशेष रूप से जनता के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने पर जोर देते हुये कहा कि आमजन की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को व्यवहारिक जीवन में अपनाना ही वास्तविक सफलता है। उन्होंने सभी आरक्षियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में कानून का पालन सुनिश्चित करें और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें।

इस दौरान उन्होंने आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये आशा व्यक्त किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।



ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!