Jaunpur News: भूरे रंग की सिल्क साड़ी एवं रजनी, बेला, गुलाब, दौना के फूल से हुआ मां का साप्ताहिक श्रृंगार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: भूरे रंग की सिल्क साड़ी एवं रजनी, बेला, गुलाब, दौना के फूल से हुआ मां का साप्ताहिक श्रृंगार

  • श्रृंगार-आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित

मणि शंकर सैनी

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में सोमवार को दोपहर में साप्ताहिक माता शीतला का श्रृंगार किया गया। इस दौरान सुबह से ही पहुंचे श्रद्धालुओं ने दोपहर 3 बजे तक  मां शीतला का दिव्य दर्शन प्राप्त किया। चैकियां धाम में सोमवार को दोपहर में माँ शीतला का भव्य श्रृंगार भूरे रंग की सिल्क साड़ी, रजनी, बेला, गुलाब, दौना के फूलों से शीतला माँ चौकियां का भव्य श्रृंगार किया गया एवं प्रसाद में बर्फी, मेवा फल चढ़ाया गया। श्रृंगार के बाद सवा 3 बजे पुजारी मुक्तेश्वर पंडा ने माँ शीतला का आरती किया। आरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालु जय माँ शीतला के जयकारे लगाते रहे। चौकियां धाम के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि साप्ताहिक श्रृंगार सोमवार को दोपहर में भव्य तरीके से किया गया। सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने धाम में पहुंचकर माता शीतला का दर्शन पूजन किये। श्रृंगार के दौरान शिव कुमार पंडा, संदीप माली, द्वारिका माली, मोनी पंडा, राजन पंडा समेत तमाम लोग श्रद्धालु पस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!