jaunpur news: प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, तमाम बच्चे किये गये पुरस्कृत

Aap Ki Ummid
follow us
jaunpur news: प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, तमाम बच्चे किये गये पुरस्कृत



अजय पाण्डेय

जौनपुर। नगर के वाजिदपुर वन रोड पर स्थित तिलक कॉन्वेंट स्कूल में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. राम आसरे सिंह प्राचार्य तिलकधारी विद्यालय, विशिष्ट अतिथिद्वय डॉ. अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव प्रधानाध्यापक संत परमहंस इंटर कॉलेज धनियामऊ एवं प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह रामकिशुन महाविद्यालय सिद्दीकपुर रहे। प्राचार्य श्री सिंह ने कहा कि बच्चों में अनुशासन, नैतिकता एवं संस्कार का बीजारोपण आज के समय की मांग है। नैतिकता एवं संस्कार विहीन शिक्षा का कोई मोल नहीं। हर छात्र में कोई न कोई प्रतिभा छिपी रहती है। उस प्रतिभा को निखारने का कार्य विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक के परस्पर सहयोग से हो पाता है।

विशिष्ट अतिथि डा. अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव एवं डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। प्रधानाचार्य डा. दिनेश प्रताप सिंह ने सभी का स्वागत किया तो स्कूल के प्रबंधक ज्ञान प्रकाश सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बेस्ट स्कॉलर ऑफ द ईयर का पुरस्कार आरुषि यादव, तृप्ति शर्मा एवं अग्रिम मिश्रा को दिया गया। बेस्ट स्पीच के लिए दीपिका सिंह, समीक्षा यादव, अंशिका विश्वकर्मा को पुरस्कृत किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार श्रेयांश सिंह, कुंज सिंह, शैल्वी अस्थाना, मुस्कान निषाद  को दिया गया।

इसी तरह शत—प्रतिशत उपस्थिति के लिये सौम्या यादव, समीक्षा यादव, आरोही सिंह, मानुषी, अनुराग, कृति शर्मा, श्रेया गुप्ता, अवि पाल, साक्षी यादव को दिया गया। राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में दीपिका सिंह, आरुष सिंह, शिवांशी सिंह को पुरस्कार मिला। रंगोली प्रतियोगिता के लिए रिया यादव, स्वाती सोनकर, अनन्या यादव को पुरस्कृत किया गया। कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा बेस्ट मॉनिटर, बेस्ट न्यूज रीडर, बेस्ट डिसीप्लीन के पुरस्कार दिए गए। विद्यालय में कुल लगभग 150 पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा पुरी ने किया। इस अवसर पर तमाम अभिभावकगण उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!