Jaunpur News: कोरोना काल से चल रही समाजवादी कुटिया गिरी, कोई हताहत नहीं

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कोरोना काल से चल रही समाजवादी कुटिया गिरी, कोई हताहत नहीं


संघर्ष एवं सहयोग से पुन: खड़ी होगी कुटिया और फिर से शिक्षा ग्रहण करेंगे बच्चे: ऋषि

जौनपुर। कोरोना काल जैसी महामारी में शुरू हुआ समाजवादी कुटिया का आशियाना बीती शाम आयी जबर्दस्त आंधी—तूफानी में काफी प्रभावित हुआ है। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन पूरी कुटिया के गिरने से काफी नुकसान अवश्य हुआ है। इस बाबत पूछे जाने पर कुटिया के संस्थापक/संचालक ऋषि यादव एडवोकेट ने बताया कि प्रकृति के आगे किसी का भी वश नहीं चल सकता है। बीती शाम आयी आंधी, तूफान, बारिश में जनपद के कई हिस्सों में करोड़ों का नुकसान हुआ है। साथ ही कहीं कुछ लोग घायल भी हो गये हैं। कोरोना काल से अनवरत चल रही समाजवादी कुटिया में बच्चों को अच्छी शिक्षा—दीक्षा दी जा रही है। साथ ही स्वल्पाहार, ड्रेस सहित पठन—पाठन सामग्री की भी नि:शुल्क दी जा रही है। श्री यादव ने बताया कि आंधी—तूफान में पूरी कुटिया गिर गयी है लेकिन अपने संघर्ष एवं जन सहयोग से कुटिया को पुन: खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही कुटिया पुन: खड़ी हो जायेगी और बच्चे पूर्व की भांति फिर से शिक्षा—दीक्षा लेंगे।

ads

ads

ads

ads

ads
ads

 

ads

ads

ads

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!