शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। देवदूत वानर सेना के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय रघुवंशी ने डाक बंगले पर ओम प्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री पंचायत राज उत्तर प्रदेश सरकार को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मंत्री ने वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के आवास पर शिष्टाचार भेंट करते हुए देवदूत वानर सेना के संरक्षक अजीत प्रताप सिंह की प्रशंसा किया। साथ ही वानर सेना की टीम समाज में कमजोर, असहाय, गरीबों के ईलाज के लिए तत्काल मदद का अभियान चलाती रहती है जिससे हजारों लोगों को तत्काल में ही लाभ मिल जाता है। इसी तरह का संगठन प्रत्येक गांव में भी रहना चाहिए जिससे गांव में प्रेम, भाईचारा कायम रह सके।
.jpg)










