Jaunpur News: मिशन शक्ति: महिला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: मिशन शक्ति: महिला पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

 

महिलाओं व युवतियों को हेल्पलाइन व सुरक्षा उपायों की दी जानकारी

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के जेसी चौक पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली शाहगंज की महिला पुलिस टीम ने महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिसकर्मी वंदना और आरती ने उपस्थित महिलाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सहायता सेवाओं और पुलिस से संपर्क के तरीकों के बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं को आत्मरक्षा और सतर्क रहने के महत्व पर भी जोर दिया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने युवतियों को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और युवतियों ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत करते हैं।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!