शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शहर के साइबर इंस्टिट्यूट मियांपुर में संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति की अध्यक्षता में लोगों को जेसीआई से जोड़ने के उद्देश्य से एक नॉन जेसी ओरिएंटेशन ट्रेनिंग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जोन ट्रेनर विनायक गुप्ता ने उपस्थित लोगों को बताया कि जेसीआई व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक विकास कार्यक्रम की विश्व की सर्वोच्च संस्था है। आज जेसीआई दुनिया के 120 देश में 5000 लोकल संगठन के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार सफलतापूर्वक काम कर रही है। अध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि आप सभी जेसीआई से जुड़ें। यह 18 से 40 वर्ष के युवाओं को कुशल, योग्य एवं सक्षम नेतृत्व कर्ता बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरि मेडिकल, सचिव सतीश कुमार जायसवाल एवं संस्थान के प्रबंधक राजीव पाठक आदि उपस्थित रहे।
.jpg)











