Jaunpur News: रामसुमेर जी सुजानगंज में शिक्षा जगत के महामना थे: सीमा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  रामसुमेर जी सुजानगंज में शिक्षा जगत के महामना थे: सीमा


राज्यसभा सांसद ने सामुदायिक सभागार का किया लोकार्पण

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी परिसर में सांसद निधि योजनान्तर्गत निर्मित सामुदायिक सभागार का मंगलवार को राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी व कार्यक्रम अध्यक्ष जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने मां सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद अतिथियों ने प्रतीकात्मक रुप से शिलापट्ट से पर्दा हटाकर सामुदायिक सभागार का लोकार्पण किया। तत्पश्चात अतिथियों को माल्यार्पण करते हुये स्मृति चिन्ह एवं बुकें देकर सम्मानित स्वागत किया गया।

इस दौरान राज्यसभा सांसद ने बताया कि स्व. रामसुमेर दूबे शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिए थे। वह सुजानगंज में शिक्षा के क्षेत्र के महामना थे। यह सभागार उनकी स्मृतियों को संजोये रहेगा। इनके पहले शेषधर शुक्ला, दुर्गा प्रसाद दूबे पुत्र स्व. रामसुमेर दूबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलाशंकर मिश्र ने भी विचार व्यक्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्वागत भाषण व्यक्त करते हुये अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर शुक्ला ने किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ के पूर्व राज्यसभा सांसद तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्व. रामसुमेर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। अन्त में अतिथियों के प्रति आभार स्व. दूबे के पुत्र सिद्धनाथ दूबे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर दिनेश मिश्र, फूलचन्द पाण्डेय थानाध्यक्ष, मनोज द्विवेदी, मीना पटेल, डॉ विनोद पाल, डॉ चन्द्र प्रकाश तिवारी, मनोज सिंह, अशोक सरोज, डॉ विद्या सागर तिवारी सहित तमाम अध्यापक, गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



ads

ads

ads
ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!