jaunpur news: जफराबाद थाने से मिले लावारिश शव को करवाया गया दफन

Aap Ki Ummid
follow us
jaunpur news:  जफराबाद थाने से मिले लावारिश शव को करवाया गया दफन



संजय शुक्ला

जौनपुर। लावारिश शव इंतजामिया कमेटी ने एक बार फिर समाज सेवा का उदाहरण पेश किया। जफराबाद थाने से मिले एक लावारिस शव को कमेटी ने हजरत हम्ज़ा चिश्ती रहमतुल्ला अलेह स्थित कब्रिस्तान में दफन करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार जफराबाद थाना अंतर्गत जगदीशपुर में उक्त व्यक्ति बीमार हालत में।मिला जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मृत्यु हो गई लेकिन कमेटी के सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शव को दफन करवाया। कमेटी के अध्यक्ष रियाजुल हक ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा लावारिस शव दफन करवाए जा चुके हैं। सबको पूरे इस्लामिक रीति रिवाज से दफन करवाया जाता है गुस्ल के बाद नमाजे जनाजा हाफिज अजहर रशीदाबादी ने पढ़ाई,कफन दफन के बाद मिट्टी को दफन किया गया। इस अवसर पर कांस्टेबल संदीप सिंह, मुख्तार राम, अकरम मंसूरी, कन्हैया कुमार आदि ने शव दफन करवाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लोगों के आपसी सहयोग से यह काम जारी है और आगे भी जारी रहेगा।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!