विश्व में तेजी से होमियो चिकित्सा पद्धति पर बढ़ा लोगों का विश्वास: डा. अनवर
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के इराकियाना स्थित अनवर मल्टीस्पेशलिटी क्लीनिक में शुक्रवार को होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमैन की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। केक काटकर उनके योगदान को याद किया गया।
इस दौरान होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अनवर खान ने डॉ. हैनिमैन के जीवन, उनके सिद्धांतों और चिकित्सा जगत में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि किस प्रकार होम्योपैथी एक सुरक्षित, प्रभावी और सस्ती चिकित्सा पद्धति के रूप में आज भी लाखों लोगों को लाभ पहुंचा रही है। उपस्थित लोगों को होम्योपैथिक उपचार के फायदे बताते हुए कहा कि यह पद्धति शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों का जड़ से उपचार करती है।
डॉ. खान ने आगे कहा कि “डॉ. सैमुअल हैनिमैन ने चिकित्सा क्षेत्र को एक नई दिशा दी। होम्योपैथी न केवल सुरक्षित है, बल्कि बिना किसी दुष्प्रभाव के रोगों का प्रभावी उपचार करती है। आज के समय में यह पद्धति लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है और हमें इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।” कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और मरीज भी उपस्थित रहे जिन्होंने होम्योपैथी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुये इस पहल की सराहना किया।
.jpg)











