jaunpur news: भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, न्यायिक कार्य से रहे विरत

Aap Ki Ummid
follow us


तेजस टूडे सं.

सोनू गुप्ता

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील में न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। तहसील बार एसोसिएशन मड़ियाहूं की बैठक अध्यक्ष घनश्याम मिश्र एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें अधिवक्ताओं ने न्यायिक व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई।

बैठक के उपरांत अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में चक्रमण करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में पारदर्शिता लाने तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग किया। प्रदर्शन के चलते पूरे तहसील परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विरोध स्वरूप बुधवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप तहसील के समस्त न्यायालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा जिससे तारीख पर आए वादकारियों को निराश होकर लौटना पड़ा।

प्रदर्शन में महामंत्री अशोक यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरजीत यादव एडवोकेट, उपाध्यक्ष देवेंद्र दुबे एडवोकेट, संयुक्त मंत्री पृथ्वीराज पांडेय एडवोकेट सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्ष घनश्याम मिश्र एडवोकेट ने कहा कि बार एसोसिएशन वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और न्यायालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!